-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नेपाल में पुनर्निर्माण के लिए भारत की एक अरब अमरीकी डॉलर की मदद की घोषणा।
भारत, भूकम्प से तबाह नेपाल में व्यापक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब अमरीकी डॉलर की सहायता देगा। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आज काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय दानकर्ता सम्मेलन में यह घोषणा की।
पहले से चल रही हमारी विकास योजनाओं को और मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। नेपाल के साथ हमारे खास संबंधों को ध्यान में रखते हुए भूकंप के बाद उसके पुनर्निर्माण के लिए भारत सरकार की ओर से दस हजार करोड़ नेपाली रुपए की सहायता देने में मुझे खुशी महसूस हो रही है। ये एक अरब अमरीकी डॉलर के बराबर है।श्रीमती स्वराज ने कहा कि राहत का एक चौथाई हिस्सा अनुदान के रूप में दिया जाएगा। यह हिस्सा अगले पांच वर्ष के लिए भारत की मौजूदा द्विपक्षीय एक अरब डॉलर से अधिक की सहायता के अलावा होगा। इस सम्मेलन का आयोजन नेपाल सरकार ने देश के पुनर्निर्माण के लिए राशि एकत्र करने के वास्ते किया था। इसमें चीन, जापान और ब्रिटेन सहित कई देश और संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक भाग ले रहे हैं।




Leave a Reply