-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नेपाल में कल आये भूकम्प से मृतकों की संख्या पैंसठ हुई
नेपाल में कल आए भूकंप में मृतकों की संख्या 65 हो गई है। 1200 से अधिक लोग घायल है। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता कमल सिंह बाम ने बताया कि काठमांडू के पूर्वोत्तर के पहाड़ी जिलों में ग्यारह सौ से भी अधिक लोग घायल हुए हैं। अट्ठारह दिन बाद फिर आये इस बड़े भूकंप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कल दोपहर बाद आये बड़े भूकम्प के कारण एक बार फिर पूरे नेपाल में अफरा-तफरी का माहौल है। दूसरे बड़े भूकम्प के कारण मरने वालों की संख्या 65 जा पहुंची है। इस भूकम्प के कारण नेपाल के ग्यारह जिले प्रभावित हुए है। अकेले गोरखा में सबसे अधिक 34 मौतों की पुष्टि स्थानीय पुलिस ने की है। सात दशमलव तीन तीव्रता के इस भूकम्प का अभिकेन्द्र गोरखा एवं सिधूपालचक जिले के सीमा पर था। दुकान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, स्कूल, बैंक सभी बंद हैं। कल दोपहर बाद के भूकम्प के बाद आठ बड़े आफ्टर शौक भी महसूस किए गए हैं। देर रात दो बजे से चार बजे के बीच भी बड़े कंपन हुए हैं। घायलों की संख्या बारह सौ पचास से अधिक पहुंच गई है।




Leave a Reply