-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नेपाल में कई इलाकों में फिर आए भूकम्प के झटकों से भूस्खलन हुआ।
नेपाल में कई इलाकों में आज फिर भूकम्प के झटके महसूस किये गये और भूस्खलन भी हुआ। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पांच दशमलव एक मापी गयी। पिछले शनिवार को आए भीषण भूकम्प के केन्द्र के नजदीक गोरखा जिले के बारपाक गांव में भूकम्प के झटके महसूस किये गये। इसमें एक महिला घायल हो गयी है। इसके बाद भी भूकम्प के झटके आये। इसे रिक्टर पैमाने पर चार दशमलव पांच मापा गया। इससे लोगों में दहशत है और कई लोगों को खुले में रहना पड़ रहा है। दूसरे झटके से काठमांडू में सिंधु पाल चौक और कावरे जिले के बीच धोला घाट में भारी भूस्खलन हुआ है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार इसमें किसी के हताहत होने की अब तक कोई खबर नहीं है।
भूकम्प से मरने वालों की संख्या 6 हजार 6 सौ से अधिक हो गयी है और 14 हजार से अधिक लोग घायल हुये हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रभाग ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई क्षेत्रों में मलबे के नीचे अब भी शव मिल रहे हैं।
इस बीच, नेपाल में भारतीय बचाव कार्यकर्ताओं ने भूकम्प से अधिक प्रभावित सिंधुपालचोक, दोलाखा, रसूवा, नुआकोट, ढाडिंग और गोरखा जिलों में राहत और बचाव कार्य और तेज कर दिया है। तकरीबन जो नौ डिस्ट्रीक्स हैं जहां पर ज्यादा नुकसान हुआ है जैसे गोरखा, ढाडिंग, परसुआ, नुआकोट, सिंधुपालचोक, काबरे, काठमांडु, बखतापुर ये हैं जिले जहां पर ज्यादा नुकसान हुआ है। इन सभी जिलों में हमने तकरीबन जो है 30 से 40 टन प्रति जिले में जो है ना हमने राहत सामग्री ड्रोप की है हैलीकॉप्टर से। तकरीबन 500 लोग हैं जो भारतीय सेना के यहां पर तैनात हैं और वे जो हैं ट्रिटमेंट का भी काम कर रहे हैं।




Leave a Reply