नेता प्रतिपक्ष मुंगावली और कोलारस में चुनाव प्रचार करेंगे

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 19 एवं 20 फरवरी को मुंगावली एवं कोलारस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। सिंह उपचुनाव में कुल 8 आमसभाएं एवं 2 स्थानों पर जनसंपर्क करेंगे। सिंह 19 को भोपाल से मुंगावली के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। श्री सिंह 19 फरवरी को टांडा, निटर, मदउखेड़ी,अचलगढ़ और गरेटी सहित पांच आमसभाओं को संबोधित कर रात्रि विश्राम शिवपुरी में करेंगे। 20 फरवरी को पदोरा, राजगढ,सरजपुर, लुकवासा और बदरवास पर आमसभा एवं जनसंपर्क करेंगे। सिंह कोलारस विधानसभा क्षेत्र की लुकवासा एवं बदरवास में कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ आमसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today