नेता प्रतिपक्ष ने कहा सरकार अल्पमत में, मंत्री लाखन ने कहा उनके कहने से क्या होता है

मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी उठापटक के बीच आज सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के पूर्व भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए। सरकार अल्पमत में है। वहीं, कमलनाथ मंत्रिमंडल के सदस्य और कभी सिंधिया समर्थक रहे मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि भार्गव के कहने से क्या होता है।

हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं। हमारे 22 विधायक बंधक बनाकर रखे गए हैं। सरकार पूरे पांच साल चलेगी। फ्लोर टेस्ट को कार्यसूची में क्यों नहीं लिया, यह विधानसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today