-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कूनो प्रवास पर श्योपुर के कुपोषण को मिटाने घोषणा करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 71वें जन्मदिन के मौके पर भारत से लुप्त हो गए चीतों के नामीबिया से पुनर्विस्थापन के लिए लाए जा रहे आठ चीतों को कून राष्ट्रीय उद्यान के बाड़े में जोड़ेंगे। इसको लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है और मांग की है कि कून श्योपुर जिले में जो अति कुपोषित जिला है और उन्होंने मांग की है कि आप यहां जिले को कुपोषण से मुक्ति के लिए कोई बड़ी घोषणा जरूर करें।
डॉ. गोविंद सिंह ने पीएम मोदी को यह पत्र भेजा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोदी को नेता प्रतिपक्ष ने जन्मदिन के पूर्व बधाई देते हुए यह पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि श्योपुर जिला मध्य प्रदेश में कुपोषण के लिए कलंक बना हुआ है और यहां सबसे ज्यादा कुपोषण है। सिंह ने कहा कि श्योपुर में कुपोषण को मिटाने के लिए राज्य में कई योजनाएं बनाई गईं लेकिन कुपोषण का दाग नहीं मिटा है। कुपोषित बच्चों की पोषण आहार योजना को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पीएम मोदी को वास्तविकता बताई है और कहा है कि यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने पीएम से मांग की है कि इस भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच कराई जाए।




Leave a Reply