-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भाजपा नहीं क्रॉस वोटिंग करने वालों पर ध्यान देंः मिश्रा
भाजपा नेता और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर हमला बोला कि वे भाजपा की तरफ ध्यान देने के बजाय अपने विधायकों पर ध्यान दें। वे क्रॉस वोटिंग कर देते हैं और उन वे ध्यान देते नहीं हैं।
गृह मंत्री मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा बनाए जा रहे आरोप पत्र को लेकर कहा कि जब कोई आरोप है नहीं तो क्या आरोप पत्र बनाएंगे। ऐसे में कल्पना में गड़कर आरोप पत्र तैयार होगा और इसमें गोविंद सिंह माहिर हैं नहीं। उन्हें कल्पना करना आता नहीं है। जो भी आरोप पत्र बनेगा वह ख्याली पुलाव का होगा। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ केवल एजेंडा बनाते हैं। वे अपने कार्यकाल की एक भी उपलब्धि नहीं बता पाते हैं। वे वल्लभ भवन में बैठकर एजेंडा बनाते रहे हैं। जब सरकार में थे तो भर्ती नहीं निकाली। कमलनाथ सरकार ने नौजवानों को बेरोजगार की तरफ धकेलना का काम किया।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने को लेकर तंज कसा कि वह पहले ही यहां चुनाव लड़ते रहे हैं और जो हर बार हश्र हुआ है वही इस बार भी होगा। इसी तरह आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि उनके खाने के कुछ और दिखाने के कुछ दांत हैं। अब जांच हो रही है तो फिर बौखलाहट क्यों है।




Leave a Reply