-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
नीट एक्जाम में ओबीसी को 27 और ईडब्लूएस को 10 प्रश आरक्षण ऐतिहासिक कदम: पटेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नीट एक्जाम में ओबीसी के उम्मीदवारों को 27 प्रतिशत एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का जो निर्णय लिया है, वह इन वर्गों के कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला है। मैं पिछड़ा वर्ग की ओर से, प्रदेश की 52 फीसदी आबादी की तरफ से इस निर्णय का स्वागत करता हूं और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। यह बात प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री रामखिलावन पटेल ने रविवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
पिछड़ों की भलाई के लिए समर्पित है प्रदेश सरकार
श्री पटेल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जब पिछड़ा वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, तो केंद्र सरकार के कदम से कदम मिलाते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी यही काम किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में फिलहाल 53 ऐसी जातियां हैं, जिन्हें वर्तमान में इस 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार जल्द ही ऐसे कदम उठाने जा रही है, जिनसे इन 53 जातियों को भी यह लाभ मिलने लगेगा। श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों ने पिछड़ा वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा।
आरक्षण पर स्टे के लिए कमलनाथ सरकार जिम्मेदार
श्री पटेल ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की बहाली के लिए अदालत में कोई प्रयास नहीं किए। कमलनाथ सरकार के महाधिवक्ता सुनवाई पर हाईकोर्ट में उपस्थित ही नहीं हुए, जिसके चलते हाईकोर्ट ने इस पर स्टे दे दिया। श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में चौथी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद इस दिशा में प्रयास शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार जिस गंभीरता के साथ प्रयास कर रही है, उसके चलते जल्द ही न्यायालय का स्टे हट जाएगा और पिछड़ा वर्ग का जो 13 प्रतिशत आरक्षण होल्ड किया गया है, वह भी इस वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध होगा।
मेरे बच्चे नहीं लेंगे आरक्षण का लाभ
श्री पटेल ने प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग में से किसे आरक्षण का लाभ लेना चाहिए और किसे नहीं, यह व्यक्तिगत मामला है। उन्होंने कहा कि जहां तक मेरे परिवार का सवाल है, तो मेरे बच्चे 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं लेंगे।
पत्रकार वार्ता में मंत्री श्री रामखिलावन पटेल के साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाहा एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा उपस्थित थे।




Leave a Reply