-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
निष्कासित बिशप पीसी के मामले में CNI के दिल्ली मुख्यालय पर छापा, पूछताछ
द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) के निष्कासित चेयरमैन बिशप प्रेमचंद सिंह (पीसी सिंह) के शिक्षण संस्थाओं के फंड में गड़बड़ियों व फीस की राशि के दुरुपयोग के मामले में आज मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने सीएनआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर छापा मारा। वहां तलाशी के साथ मौजूद पदाधिकारियों से पूछताछ की।
निष्कासित बिशप प्रेमचंद सिंह के मामले में आज ईओडब्ल्यू की टीम ने दिल्ली पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने वहां द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के मुख्यालय पर छापा मारा। वहां ऑफिस तथा सीएनआई के पदाधिकारी के निवास पर तलाशी ली गई। पदाधिकारियों से ईओडब्ल्यू की टीम ने पूछताछ भी की। हालांकि अभी दिल्ली की कार्रवाई में ईओडब्ल्यू को पीसी सिंह के खिलाफ क्या साक्ष्य मिले, इसकी जानकारी नहीं है।
जमानत खारिज
वहीं, निष्कासित बिशप पीसी सिंह के पुत्र पीयूष पॉल सिंह और करीबी सुरेश जैकब की आज जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जबलपुर की भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं को सुनने के बाद उन्हें खारिज कर दिया। ईओडब्ल्यू की ओर से एडीपीओ सारिका यादव ने पैरवी की थी।




Leave a Reply