-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
निशा बांगरे का कमलनाथ से सवाल, कांग्रेस की परीक्षा की घड़ी, अपना स्टैंड क्लियर करें कमलनाथ
विधानसभा चुनाव के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़कर कांग्रेस के भरोसे पर टिकी निशा बांगरे अब सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल कर रही हैं। कांग्रेस के लिए वे गले की हड्डी बनती नजर आ रही हैं और उन्होंने कमलनाथ से दो टूक जवाब मांगा है। पढ़िये रिपोर्ट।
छतरपुर जिले की पूर्व एसडीएम निशा बांगरे का अदालत के हस्तक्षेप के बाद राज्य शासन ने सोमवार को स्वीकार कर लिया है लेकिन कांग्रेस के उसी दिन आमला से अपने प्रत्याशी घोषित कर देने के कारण अब उनके सामने संकट की स्थिति बन गई है। उनकी सरकारी नौकरी चली गई और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट भी मिलने में दिक्कत होगी क्योंकि पार्टी को घोषित प्रत्याशी का टिकट काटना होगा। टिकट काटकर देने से बांगरे को पार्टी के स्थानीय संगठन से भी जूझना होगा। पसोपेश की स्थिति से जूझ रही बांगरे ने मंगलवार की देर रात को चुनाव लड़ने के फैसले को सोशल मीडिया पर शेयर किया और नामांकन पर्चा शुक्रवार तक कभी भरने का ऐलान किया।
आज कमलनाथ से पूछा सवाल
मंगलवार की रात को चुनाव लड़ने के फैसले के बाद बुधवार को सुबह बांगरे ने फिर सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से सीधा सवाल किया। उन्होंने कहा कि जब नामांकन पर्चा भरने के अंतिम दो दिन तक इंतजार करने का वादा किया गया था तो प्रत्याशी का ऐलान क्यों किया गया। बांगरे ने कमलनाथ से पूछा है कि अब वे अपना स्टैंड क्लियर बताएं क्योंकि आमला-सारणी की जनता के उनके चेहर पर चुनाव लड़ने को तैयार है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply