-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
निरीक्षक मंजुला मिश्रा का विदेश मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर चयन
सायबर सेल, आईजी कार्यालय भोपाल में पदस्थ निरीक्षक श्रीमति मंजुला मिश्रा का प्रतिनियुक्ति पर असिस्टेंट सेक्युरिटी पुलिस ऑफिसर के पद पर विदेश मंत्रालय में चयन हुआ है।विदेश मंत्रालय द्वारा इस पद पर चयनित वे प्रथम भारतीय महिला अधिकारी है।
वर्ष 1999 के बैच में सब इंस्पेक्टर पद पर मध्यप्रदेश पुलिस में शामिल होने वाली श्रीमति मिश्रा बालाघाट, भिंड, उज्जैन, सिवनी एवं भोपाल जिलों में विभिन्न थानों में थाना प्रभारी रहीं। उन्होंने नेशनल इन्वेस्टिगेशन ऐजेंसी (NIA) दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर 6 वर्ष सेवाएं दी हैं एवं आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित विभिन्न जटिल प्रकरणों की विवेचना में संलग्न रहीं। इसके अतिरिक्त वे यूनाइटेड नेशन्स के पीस कीपिंग मिशन में लगभग डेढ़ वर्ष तक सायप्रस में पदस्थ रहीं। अपनी naxlite एवं डकैती प्रभावित पदस्थापना तथा UN पदस्थापना के दौरान उन्हें दुर्गम सेवा पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक तथा UN मैडल से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2015 से वर्तमान तक सायबर शाखा भोपाल की इंचार्ज रही, इस दौरान उन्होंने कई गम्भीर मामलों में अपराधियों की धरपकड़ में उल्लेखनीय योगदान दिया।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh, police




Leave a Reply