-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
निरंतर हो रही वर्षा के प्रति प्रशासन सजग और सतर्क रहे : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में निरंतर वर्षा हो रही है, इससे जन-जीवन पर प्रभाव पड़ा है। ऐसी स्थिति में विभिन्न निकायों और जिला प्रशासन स्तर पर तत्परता के साथ नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक कार्यों का संचालन किया जाए। प्रशासन सजग और सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे।
चौहान ने कहा कि पेयजल और बिजली आपूर्ति में आंशिक व्यवधान उत्पन्न होने के समाचार मिल रहे हैं। संबंधित एजेंसियाँ इन सेवाओं को जारी रखने में सक्रिय हैं। आमजन भी अतिवर्षा की स्थिति में प्रशासन के प्रयासों में शामिल हों। सामान्य स्थिति होने तक प्रत्येक स्तर पर सजग और सतर्क रहना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुछ स्थानों पर पुराने और कमजोर पेड़ों के गिरने, नदी के बहाव चौड़ा होने के समाचार भी प्राप्त हो रहे हैं। जलभराव की स्थिति बनने पर सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध के लिये पहले से ही निर्देश जारी हुए हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आमजन नदी, तालाब या डेम जैसे स्थानों पर जाने से बचें। यह प्रशासन को सहयोग देने के साथ ही स्वयं के सुरक्षित जीवन के लिए भी आवश्यक है।




Leave a Reply