-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
निजी शिक्षण संस्थानों का 16 दिसम्बर को निर्धारित धरना -प्रदर्शन स्थगित
प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थानों को खोलने को लेकर संचालको एवं सरकार के मध्य बातचीत रंग लाई है। 14 दिसम्बर को देर शाम स्कूल शिक्षा विभाग ने 18 दिसम्बर से कक्षा नौवीं से बारहवीं हेतु विद्यालय खोलने की अनुमति जारी कर दी साथ। उच्च शिक्षा विभाग ने भी 1 जनवरी से कुछ शर्तों के साथ कॉलेज खोलने का एलान कर दिया है। तकनिकी शिक्षा सचिव ने भी अन्य कॉलेजों के साथ इंजिनीरिंग एवं अन्य सभी व्यावसायिक कॉलेज खोलने का प्रस्ताव आदेशार्थ भेज दिया है।
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विभाग की समीक्षा बैठक में अशासकीय स्कूल संचालकों की अन्य सभी मांगो को लेकर विस्तार से चर्चा उपरांत शीघ्र निराकरण हेतु विभागीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार किये जाने के निर्देश दिए हैं। आज दोपहर प्रदेश के सभी अशासकीय शिक्षण संस्थानों के संचालकों की कार्यकारिणी बैठक के उपरांत यह निर्णय लियागया की चूंकि सरकार ने प्रत्येक स्तर पर उनकी मांगो के प्रति सकारात्मक रवैया दिखाया है अतः उनके द्वारा कल 16 दिसम्बर को घोषित शांतिपूर्ण धरना – प्रदर्शन का कार्यक्रम अभी स्थगित कर दिया गया है। संचालकों की कार्यकारिणी जल्दी ही माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी समस्याओं एवं अन्य सभी मांगो को लेकर एक ज्ञापन देंगे। एसोसिएशन ऑफ़ अन एडेड प्राइवेट स्कूल्स, सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स, एसोसिएशन ऑफ़ टेक्निकल प्रोफेशनल इंस्टीटूट्स एवं एसोसिएशन ऑफ़ प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की ओर से अनुपम चौकसे, विनी राज मोदी, केसी जैन, आशीष चटर्जी एवं बाबू थॉमस ने स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव जी को त्वरित सकारात्मक कार्यवाही हेतु धन्यवाद् प्रेषित किया। उन्होंने बताया की एसोसिएशन के आव्हान पर आज प्रदेश के अधिकतर निजी स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन / ऑफलाइन शिक्षण बंद रहा किन्तु कल से सुचारु रूप से गुणवत्ता पूर्ण ऑनलाइन / ऑफलाइन शिक्षण निरन्तर चालू रहेगा। उन्होंने आशा जातई की सरकार आगे भी प्राइवेट स्कूल / कॉलेज संचालकों के साथ मिलकर मंथन करेगी ताकि प्रदेश में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की अकादमिक क्षति ना हो ।




Leave a Reply