-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नारियल नहीं, विकास के काम कराते हैं, जो नाथ पैसे का रोना रोकर नहीं करा पाते थेः शिवराज
मध्यप्रदेश में सत्ता पर बने रहने और सत्ता में वापसी को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान के लिए अब जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस के कमल नाथ व अन्य नेता जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमले कर रहे हैं तो भाजपा के शिवराज, सिंधिया व अन्य ऩेता कमल नाथ, दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, विकास में रोड़ पैदा करने जैसे आरोप लगा रहे हैं।
मप्र की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव के चलते नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है. पूर्व सीएम कमलनाथ लगातार सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कह रहे है कि वे जेब में नारियल लेकर घूमते और कही भी फोड़ देते हैं. अब कमलनाथ के इस बयान पर सीएम शिवराज ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वह कमलनाथ की तरह पैसे का रोना नहीं रोते, क्योंकि वह विकास के काम कराते हैं.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विकास के लिए वह सभी काम कर रहे हैं. सड़क पुल पुलिया सब बनवा रहा हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वह शिलान्यास भी करते है तो कांग्रेस को तकलीफ होती है. क्योंकि कांग्रेस विकास विरोधी है और यही वजह है कि विकास के काम के विरोध में कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत करती है. कमलनाथ के पास तो इन विकास कार्यों के लिए पैसा भी नहीं था लेकिन हमारी सरकार के पास विकास कार्यों के लिए भरपूर पैसा है।
बीजेपी ने नहीं किया कोई हमला
वही अनूपपुर में पूर्व सीएम कमलनाथ के काफिले पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बीजेपी की संस्कृति नहीं है. बीजेपी ऐसी किसी भी घटना की समर्थक नहीं करती. यदि कोई ऐसी घटना करेगा तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी. हम केवल जनता के हित में काम करते हैं. हमला कराना हमारे काम नहीं है.




Leave a Reply