-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नाबालिग ने रो-रो कर सुनाई दुष्कर्म की पीड़ा
होशंगाबाद में एक अधिकारी का 21 साल का बेटा है। उसने न केवल खुद बल्कि दोस्तों से भी मेरी अस्मत लुटवाई। उसने मुझे जबरन भोपाल की तरफ आने वाली ट्रेन में बिठा दिया और कहा कि लौटकर होशंगाबाद में दिखी तो जान से खतम कर देगा। यह खौफनाक कहानी 14 साल की एक नाबालिग ने रो-रोकर बाल कल्याण समिति को सुनाई । दबंग द्वारा उसके साथ की गई ज्यादती की कहानी सुनाते नाबालिग के आंसू नहीं थम रहे थे। समिति ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक भोपाल को आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने कहा है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग 18 अगस्त को भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतरकर रेलवे चाइल्ड लाइन पहुंची थी। नाबालिग ने समिति को बताया कि ट्रेन में एक अंकल को उसने अपने साथ हुई घटना की थोड़ी जानकारी दी थी जिसपर उन अंकल ने ही उसको भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतरने और वहां जीआरपी थाने में स्थित चाइल्ड लाइन के पास जाने के लिए कहा था।
अधिकारी बाप का रौब दिखाकर करता रहा ज्यादती
सूत्रों के मुताबिक नाबालिग ने समिति को बताया कि आरोपी युवक का बाप क्लास वन अधिकारी है। वह रोज नई-नई कारे लेकर घूमता है और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता है। उसने मुझे जबरन कभी शराब तो कभी अन्य तरह की नशीली चीजें खिलाई और मुझे सूनसान इलाके में एक मकान पर ले जाकर मेरे साथ कई बार बलात्कार किया और उसके दोस्तो ने भी किया। घर वालों को बताने पर उनको और मुझे जान से खतम करने की धमकी देता था।
शादी के चार दिन बाद भी किया बलात्कार
नाबालिग ने समिति को बताया कि एक जून को उसकी शादी की खबर उनको मिली तो उसे लगा कि अब उसको उस दबंग के अत्याचार से मुक्ति मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने 4 जून को फिर उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया।
Posted in: Uncategorized
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, cabinet, gwalior, india, Khabar madhya pradesh, politics




Leave a Reply