-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नाना के प्लाट का नामांतरण कराने पहुंचे नाती से पटवारी ने मांगी 50 हजार रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने धर लिया
मध्य प्रदेश में एक और पटवारी रिश्वतखोरी करते हुए लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना के हाथ चढ़ा है। इस बार ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस के हाथ पटवारी मेवाराम शर्मा लगा जिसने एक युवक को नाना के नाम के प्लाट का नामांतरण कराना था। पटवारी ने इसके बदले में 50 हजार रुपए मांगते हुए कहा कि इसके बाद काम हो जाएगा।
लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना की ग्वालियर इकाई ने आज भिंड के एक पटवारी मेवाराम शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मेवाराम शर्मा के पास भिंड के अटेर रोड स्थित चंदनपुरा के अजय जयंत पुत्र शीलकुमार जयंत का एक नामांतरण का मामला था। अजय अपने नाना के प्लाट का नामांतरण कराना चाहता था लेकिन पटवारी ने इस काम के बदले उसे 50 हजार रुपए की अलग से मांग की। अजय जयंत ने पटवारी से इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता जताई लेकिन वह इसके बिना काम नहीं होने की बात कहने लगा। नाना के नाम के भूखंड के नामांतरण के इस मामले को लेकर उसने लोकायुक्त पुलिस की ग्वालियर इकाई को शिकायत की तो रिश्वतखोरी के इस मामले में पटवारी और अजय जयंत के बीच की बातचीत को रिकार्ड कराया गया। जब बातचीत में रिश्वत का मामला सामने आया तो आज पटवारी मेवाराम शर्मा को उसके बायपास स्थित भिंड के उसके अपने घर पर रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया गया।




Leave a Reply