नाइजीरिया के मूबी शहर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 27 लोग मारे गए

नाइजीरिया के मूबी शहर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 27 लोग मारे गए। पुलिस के अनुसार पहला विस्फोट दोपहर की नमाज के लिए मस्जिद में एकत्र लोगों के बीच हुआ और जैसे ही वे बचकर निकलने लगे, दूसरे आत्मघाती हमलावर ने पास के ही बाजार में विस्फोट कर दिया। इन घटनाओं में 56 लोग घायल हुए हैं।

किसी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यहां बोकोहराम आतंकी गुट लगातार हमले करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today