-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नाइजीरियन दंपत्ति ने भोपाल की परित्यक्ता से 10 लाख ठगे
नाइजीरिया से मेडिकल वीजा पर आई एक दंपत्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भोपाल की एक परित्याक्ता के साथ दोस्ती की। उसे विदेश से गिफ्त आने के बहाने प्रलोभन दिया। गिफ्ट के कस्टम में फंस जाने के बहाने डराया और तीन बार उसे छुड़ाने के नाम पर राशि ली। तीन बार में नाइजीरियन दंपत्ति ने करीब दस लाख रूपए हड़प लिए।
परित्यक्ता युवती ने इसके बाद सायबर पुलिस को शिकायत कर अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में बताया। एडीजी राजेश गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नाइजीरियन दंपत्ति का डोंगल खराब हो गया तो भोपाल की महिला से वाईफाई की मदद से इंटरनेट पर चैटिंग कर फिर राशि की मांग की। इस बार वाईफाई से चैटिंग करने से उनके पासपोर्ट का पूरा विवरण आ गया और उनके दिल्ली स्थित तिलक नगर के ठिकाने पुलिस पहुंच गई। वहां से उसे गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया। इनके पास से 57 हजार भारतीय मुद्रा के साथ एक लाख से ज्यादा विदेशी मुद्रा मिली है। इनके पास से करीब 27 डेबिट-क्रेडिट कार्ड, कई फर्जी सिम मिली हैं।




Leave a Reply