-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नशामुक्ति अभियानः मध्य प्रदेश में सोमवार को 9248 लीटर अवैध शराब जप्त
मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान में सोमवार को 9248 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। यही नहीं 320 किलोग्राम मादक पदार्थ भी पुलिस ने बरामद किया।
पुलिस मुख्यालय की अधिकृत जानकारी के मुताबिक सोमवार 17 अक्टूबर को नशामुक्ति अभियान में एनडीपीएस एक्ट में 52 लोगों के खिलाफ 52 अपराध दर्ज किए गए। इन से 320 किलोग्राम मादक पदार्थ भी मिला। वहीं, अवैध शराब के 1098 मामलों में 1116 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 9248 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की भी धरपकड़ की गई जिसमें 420 मामलों में 436 की गिरफ्तारी हुई तो शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 164 लोगों को पकड़कर मामले बनाए गए। अवैध मादक पदार्थ का नशा कराने वाले 1697 स्थानों पर चैकिंग की गई और अवैध शराब पीने या पिलाने वालों की 2564 स्थानों पर चैकिंग की गई। 960 नशामुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।




Leave a Reply