-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नवोन्मेष स्टार्टअप्स आईडिया चैलेंज 2021 का आयोजन
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के अटल इनक्यूबेशन सेंटर (एआईसी-आरएनटीयू फाउंडेशन)
ने नवोन्मेष स्टार्टअप्स आईडिया चैलेंज 2021 का आयोजन किया. मध्य भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप आईडिया चैलेंज का आयोजन भारतीय शिक्षण मंडल, रिसर्च फॉर रिसर्जेंस फाउंडेशन (आरएफआरएफ), आरजीपीवी और मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया. इस आयोजन ने स्टार्टअप्स को एक ऐसा प्लेटफार्म प्रदान किया जिसके माध्यम से वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश विजन में अपना योगदान दे सकते हैं.
चैलेंज में मध्य भारत से 200 से अधिक नवाचार आए. जिसमें शॉर्टलिस्टिंग के बाद 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया. इन्होंने एआईसी-आरएनटीयू में ज्यूरी के समक्ष अपने स्टार्टअप्स का प्रजेंटेशन दिया. इसमें अंतिम रूप से 10 स्टार्टअप्स को चयनित कर पुरस्कृत किया गया. भोपाल में आयोजित समर्थ एजुविजन एक्सपो 2021 में आज गरिमामय कार्यक्रम में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे जी, श्री जे बी नड्डा, निदेशक सीईसी, डॉ भरत शरण सिंह, अध्यक्ष मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, डॉ नागेश्वर राव, कुलपति इग्नू, मेजर हर्ष कुमार, सचिव एनसीईआरटी और डॉ. महेश दाबक, संयुक्त सचिव भारतीय शिक्षण
मंडल ने पुरस्कृत किया. श्री संतोष चौबे ने कहा कि एआईसी-आरएऩटीयू स्टार्टअप्स को तैयार करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभा रहा है. एआईसी-आरएऩटीयू की प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिवर्ष नए स्टार्टअप्स निकल कर
आ रहे हैं.
पुरस्कारों के क्रम में प्रथम पुरस्कार अक्षत बाहेती और आरुषि कुलश्रेष्ठ के पिनाकुलो-पाई रियलिटी स्टार्टअप को
मिला. यह स्टार्टअप एआर बेस्ड कंटेंट क्रिएशन का प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है. उन्हें प्रशस्ति पत्र और एक लाख
के चेक से पुरस्कृत किया गया. द्वितीय पुरस्कार समीप त्रिपाठी के कैरस मोबिलिटी सल्यूशन को दिया गया. यह
स्टार्टअप भोपाल में कोल्ड चैन लॉजिस्टिक्स प्रदान कर रहा है. इन्हें प्रशस्ति पत्र व पचास हजार का चेक प्रदान
किया गया. तृतीय पुरस्कार निहाल कठल के स्टार्टअप स्टोरी को दिया गया. इन्हें प्रशस्ति पत्र व पच्चीस हजार का
चेक दिया गया. यह स्टार्टअप स्टोरी समाचार आधारित सोशल मीडिया प्लेटफार्म है. साथ ही 7 स्टार्टअप्स को
सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया. कार्यक्रम में एआईसी-आरएनटीयू के निदेशक श्री नितिन वत्स, आईसेक्ट के
निदेशक श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी, एआईसी-आरएनटीयू के समन्वयक श्री रोनाल्ड फर्नांडिस सहित बड़ी संख्या में
इनोवेटर्स, फैकल्टी व विद्यार्थियों ने भाग लिया.




Leave a Reply