-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
नवरात्रि गरबा में महिला सुरक्षा, डीजीपी ने कहा जब महिलाएं घर नहीं पहुंच जाएं पेट्रोलिंग की जाए
आज से शुरू हुए नवरात्र महोत्सव में प्रदेश भर में दुर्गाजी के पंडालों और कई सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा गरबा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने विशेष निर्देश दिए। डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को कहा कि गरबा खत्म होने के बाद भी पुलिस की पेट्रोलिंग तब तक जारी रखी जाए जब तक महिलाएं घर नहीं पहुंच जाएं।
पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने आज सभी जिलों, रेंज और पुलिस जोन के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से चर्चा की। पुलिस मुख्यालय में एडीजी इंटेलीजैंस आदर्श कटियार भी वीसी में शामिल हुए। डीजीपी ने साफ शब्दों में सभी जोनल एडीजी-आईजी, रेंज के डीआईजी व जिलों के पुलिस कमिश्नर व पुलिस अधीक्षकों को गरबा स्थल पर महिला सुरक्षा का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। गरबा स्थल के अलावा रात को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी पुलिस पेट्रोलिंग जारी रखी जाए। यह ध्यान रखा जाए कि महिलाएं गरबा स्थल से घर नहीं पहुंच जाएं तब तक पेट्रोलिंग चलती रहे।




Leave a Reply