-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए समिति कक्ष में स्वागत कक्ष
विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी.सिंह ने बताया कि पंचदश विधानसभा के लिए संपन्न हुए उप चुनाव में निर्वाचित हुए सदस्यों के संबंधित आवश्यक प्रपत्रों की पूर्ति एवं अन्य औपचारिकताओं के संबंध में 11 नवंबर से 20नवंबर की अवधि में स्वागत कक्ष की व्यवस्था मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय,भोपाल स्थित समिति कक्ष क्रमांक-2 भूतल में की गई है।
प्रमुख सचिव श्री सिंह ने बताया कि नवनियुक्त सदस्यों को दिए जाने वाले साहित्य,रेल्वे कूपन, परिचय पत्र हेतु फोटो खींचने की व्यवस्था समिति कक्ष क्रमांक-2 में रहेगी।
इसी प्रकार विधायक विश्राम गृह में सचिवालय के उप कार्यालय में स्वागत कक्ष बनाया जाएगा, जहां पर विधायकों के आने-जाने के लिए वाहन आदि की व्यवस्था रहेगी। सचिवालय स्टाफ उनकी सहायता के लिए पूरे समय उपलब्ध रहेगा। प्रमुख सचिव श्री सिंह ने बताया कि नव निर्वाचित सदस्यों के पास विधायक विश्राम गृह में आवास आंवटित नहीं होने की स्थिति में उनके ठहरने की अतिरिक्त व्यवस्था भी तत्काल की जाएगी।
श्री सिंह ने बताया कि सभी नव निर्वाचित सदस्यों से अनुरोध है कि वे अपने साथ निर्वाचन प्रमाण-पत्र की छायाप्रतियां-05 नग, पासपोर्ट फोटो-05 नग, आधार कार्ड,बैंक पासबुक साथ लेकर विधानसभा सचिवालय पहुंचें।




Leave a Reply