-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नर्सिंग कौंसिल पर सीबीआई का छापा, ताला लगाकर कार्रवाई
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज भोपाल में नर्सिंग कौंसिल के ऑफिस में छापा मारा। सीबीआई ने कार्रवाई के लिए दफ्तर के भीतर से ताला लगाकर कार्रवाई की जिससे बाहर वाले बाहर नहीं जा सकें और बाहर से कोई कौंसिल दफ्तर के भीतर नहीं जा सके।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सीबीआई ने आज दिन में नर्सिंग कौंसल का दफ्तर खुलने के बाद कार्रवाई शुरू की और उन्होंने पहुंचते ही कौंसिल के दफ्तर में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को बाहर जाने की इजाजत नहीं दी। अंदर से ताला लगाकर सीबीआई ने दस्तावेजों का परीक्षण किया। बताया जाता है कि सीबीआई की टीम काफी देर तक नर्सिंग कौंसिल के कार्यालय में मौजूद रही। हालांकि इस संबंध में सीबीआई द्वारा शाम तक कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों नर्सिंग एजुकेशन से जुड़े कई कॉलेजों की मान्यता को निरस्त कर दी गई थी जिससे कई नर्सिंग स्टूडेंट्स का भविष्य अंधकारमय हो गया था। उनकी आगे की पढ़ाई को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई और अब तक ऐसे स्टूडेंट्स की पढ़ाई अधर में है।




Leave a Reply