-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नर्मदा विस्थापित बचाओ, प्रदेश बचाओ यात्रा
सरदार सरोवर बांध डूब प्रभावितों प्रभावितों से मिलने और उनके हक की आवाज उठाने के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान डूब क्षेत्र में जायेंगे। वे 1 अगस्त को इंदौर आएगे और वहाँ से डूब क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल व अन्य साथी भी साथ रहेंगे।
आम आदमी पार्टी बिना विस्थापन के हो रही इस डूब के खिलाफ लगातार आवाज़ उठा रही है, नर्मदा घाटी में बन रही अत्यंत गंभीर स्तिथि पर कल 28 जुलाई को प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की। यह निर्णय लिया गया कि गुजरात मे भाजपा को जिताने के लिये शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश के एक लाख लोगों की बलि नहीं देने दी जायेगी।
1 अगस्त से सरकार ने बिना पुनर्वास लोगों को पुलिस बल से हटाने का निर्णय लिया है। नर्मदा घाटी के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने के लिये आम आदमी पार्टी “नर्मदा विस्थापित बचाओ, प्रदेश बचाओ” यात्रा निकलेगी और किसी कीमत पर विस्थापितों को बिना पुनर्वास डूबने नहीं दिया जायेगा।




Leave a Reply