-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नर्मदा नदी में 5 लोगों की जल समाधि, एक मृतक की बहन बुधवार को शादी थी
नर्मदा नदी में रायसेन और सीहोर जिले में दो अलग-अलग घटनाएं हुईं जिनमें पांच लोगों की जल समाधि होगई। इन सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से एक मृतक की बहन की बारात आने वाली थी और उसके पहले ही घर में मातम छा गया।
रायसेन जिले के देवरी के पास नर्मदा नदी में मंगलवार सुबह तीन युवक नहाने गए थे और वे गहरे पानी में चले गए। इससे तीनों ही नदी में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। गोताखोरों एवं महाजाल की मदद से तीनों युवकों के शव बाहर निकाल लिए गए। इन युवकों की मौत का कारण नर्मदा नदीं में अवैध खनन से हुए गहरे गड्ढे बने जिनमें ये लोग फंस गए।
बताया जाता है कि देवरी टप्पे के पास ग्राम थाला दिघावन के महाराज सिंह लोधी की बेटी की बुधवार को शादी थी और बारात आने वाली थी। इसके लिए परिवार में रिश्तेदार एकत्रित हुए थे और महाराज सिंह का एक बेटा भैया साहब अपने दो रिश्तेदार युवकों के साथ नदी में नहाने चला गया। भैया साहब लोधी के साथ साहिल लोधी 16 वर्ष, और मामा झलकन सिंह लोधी का लड़का कृष्णपाल लोधी 23 वर्ष इस हादसे में चल बसे। सीहोर में दो बच्चे डूबे
वहीं, सीहोर जिले में नीलकंठ घाट पर दो बच्चे साइकल से नर्मदा नदी गए थे और उसमें नहाने लगे। गहरे पानी में दोनों के चले जाने पर वे डूब गए और उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू कर दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। ये दोनों बच्चे राधेश्याम कॉलोनी के रहने वाले थे और उनकी उम्र 12-15 साल थी।




Leave a Reply