-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नरोत्तम ईमान बाकी हो तो अब दें इस्तीफा : कांग्रेस
कोरोना काल में मौतों के आंकड़े छुपाने का कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा 1478 मौतों का बैकलाग एडजस्ट करके इस आरोप को खुद ही सिद्ध कर दिया है।
गुप्ता ने कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मौतों के आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया था कि तब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि अगर सरकारी आंकड़ों में एक भी मौत गलत सिद्ध हो जाये तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे, नहीं तो कमलनाथ दें। चूंकि अब सरकार ने ही मान लिया है कि 1478 मौतें छुपी रह गई ये मौतें तो जो मार्च,अप्रेल मई के घोषित मौतों की 35 प्रतिशत से ज्यादा हैं। क्या मिश्रा के पास इसका जबाब है?
गुप्ता ने नरोत्तम मिश्रा से इस्तीफा मांगते हुये कहा कि अब मिश्रा अपनी चुनौती के ईमान का सबूत दें। गुप्ता ने कहा कि हालांकि भाजपा की कथनी और करनी हमेशा ही अलग अलग रहती है। लेकिन मध्य प्रदेश पुकार रहा है कि वचन के पक्के नरोत्तम मिश्रा इस्तीफा देकर सत्य की अग्नि परीक्षा दें।




Leave a Reply