-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शनिवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 41, 39 एवं 69 में आयोजित नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में पहुँचे। देश के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव के दूसरे दिन 23 हज़ार 400 बहनों ने मंत्री सारंग को रक्षा सूत्र बांधा।
सभी बहनों के स्नेह से ही मिलती है सेवा की शक्ति- मंत्री सारंग
मंत्री सारंग ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष नरेला विधानसभा की लगभग 70 हज़ार बहनें उन्हें रक्षा-सूत्र बांधकर स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि नरेला रक्षाबंधन महोत्सव राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, यह नरेला विधानसभा की 70 हज़ार बहनों के अटूट विश्वास का बंधन है। बहनों का यह स्नेह ही उन्हें जनसेवा के लिये शक्ति प्रदान करता है। यही नरेला विधानसभा को ‘नरेला परिवार’ बनाता है।
पहले बहनों को पानी के लिये होना पड़ता था परेशान, अब हर घर नर्मदा जल- सारंग
मंत्री श्री सारंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि 2008 के पहले नरेला विधानसभा में पेयजल की समस्या थी। बहनों को पानी के लिये टैंकरों का सहारा लेना पड़ता था। वहीं उनके प्रयासों से आज सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर में नल से नर्मदा जल पहुंच रहा है।
बारिश में भी बड़ी संख्या में राखी बांधने पहुँची हज़ारों बहनें
रक्षाबंधन महोत्सव के दूसरे दिन नरेला विधानसभा के वार्ड 41, 39 एवं 69 में आयोजित समारोह में भारी बारिश के बीच भी हज़ारों की संख्या में बहनों ने मंत्री श्री सारंग के दोनों हाथों में रक्षा-सूत्र बांधा। उन्होंने सभी बहनों को उपहार स्वरूप पर्स और आरती संग्रह भेंट किया। समारोह में बहनों के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
मंत्री श्री सारंग ने बहनों के लिये गाया गीत
स्वागत के अवसर पर क्षेत्र की बालिकाओं ने श्रीकृष्ण और राधा के रूप में तैयार होकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं बारिश में भी हज़ारों की संख्या में पहुंची बहनों के लिये मंत्री श्री सारंग ने भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर आधारित गीत भी गाया।
25 अगस्त तक चलेगा रक्षाबंधन महोत्सव
नरेला विधानसभा का सबसे भव्य रक्षाबंधन महोत्सव 25 अगस्त तक चलेगा। वर्ष 2018 में इस महोत्सव में विश्व रिकॉर्ड दर्ज करते हुए मंत्री श्री सारंग ने 70 हज़ार से अधिक बहनों से राखी बंधवाई थी। वहीं महोत्सव के प्रति बहनों के उत्साह को देखते हुए इसबार 1 लाख बहनों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
मंत्री सारंग का हुआ भव्य स्वागत
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाये गये थे। जहां क्षेत्रवासी विशेषकर महिलाओं ने मंत्री श्री सारंग पर पुष्पवर्षा कर उनका स्नेहिल स्वागत किया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई।
बहनों ने मंत्री सारंग की धर्मपत्नी श्रीमती रूमा सारंग को भी बांधा रक्षा-सूत्र
रक्षाबंधन महोत्सव में मंत्री सारंग की धर्मपत्नी श्रीमती रूमा सारंग भी सम्मिलित हुईं। श्रीमती सारंग ने भी मंत्री श्री सारंग के साथ बहनों से राखी बंधवाई। समारोह में भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, पार्षद, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं सम्मिलित हुई।




Leave a Reply