-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नरेला बचाओ यात्रा चौथे दिन पहुंची वार्ड 76
नरेला बचाओ यात्रा के चौथे दिन भी भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक व मंत्री विश्वास सारंग पर कांग्रेस के हमले जारी रहे। यात्रा का नेतृत्व कर रहे एमपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने वार्ड 76 में सभा को संबोधित करते हुए एक शेर के साथ तंज कसा..हाकिम-ए-वक़्त उतर आया है अदाकारी का,..भक्त मजबूर है ज़ालिम की वफादारी का। मंत्री सारंग को अजब-गजब बताते हुए डॉ चौहान ने कहा कि नरेला बदहाल-बेहाल है ना सड़क, ना नाली है,चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य है, गुंडागर्दी-अड़ीबाजी अपने शबाब पर है,गरीबों को राशन कार्ड बनवाने के नाम पर हज़ारों की दलाली देनी पड़ रही है,कहीं गांजा तो कहीं अवैध शराब बिक रही है।क्षेत्र में नए स्कूल तो नहीं खुले लेकिन कलारी जरूर मिल जाएगी,। एक काम जरूर हुआ है….रोज़गार के नाम पर क्षेत्र में सट्टे का बाजार दे दिया गया है जहां नौजवान ,बुजुर्ग अपने खून पसीने की कमाई लुटा आते हैं। इस बदहाली के बाद भी मंत्री जी विकास यात्रा निकालकर क्षेत्र और क्षेत्र की जनता का मज़ाक बना रहे हैं।अच्छा होगा. मंत्री जी झूठ का मुखौटा उतारकर, अदाकारी छोड़कर प्रयाश्चित निकालें और साढ़े नौ साल तक जनता को गुमराह करने के लिए पूरे
नरेला से माफी मांगे। 200 रु बिजली बिल गरीबों के साथ कहीं छलावा तो नहीं डॉ चौहान ने गरीबों के लिए 200 रु प्रतिमाह की दर से बिजली देने की सरकार की घोषणा को चुनावी शिगूफा बताया।उन्होंने कहा यह व्यवस्था सिर्फ 100 यूनिट बिजली खर्च करने तक है,इसके बाद अतरिक्त यूनिट खर्च करने पर फिर वही मनमाने बिल आएंगे जिसकी मार नरेला का गरीब मजदूर ,माध्यम वर्ग झेलता आया है।डॉ चौहान ने क्षेत्र के हवासियों से भाजपा के झूठे,भ्रामक प्रचार से बचकर रहने की सलाह दी।




Leave a Reply