-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
नरेन्द्र सिंह तोमर कल नर्मदा यात्रा में शामिल होंगे
केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवार को नर्मदा यात्रा में शामिल होंगे। वे शुक्रवार देर शाम नियमित विमान सेवा से भोपाल पहुंचे। रात्रि विश्राम भोपाल में करेंगे। शनिवार को वे प्रात: 11 बजे सड़क मार्ग से शाहपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे नर्मदा यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में शामिल होने के बाद वे भोपाल वापस लौटेंगे। देर रात श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
यहां बता दें कि नर्मदा यात्रा में शामिल होने के लिए ग्वालियर-चंबल संभाग से चंबल यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में 1000 से ज्यादा लोग भोपाल पहुंचे हैं। जिनका शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री श्री तोमर की ओर से राजधानी स्थित सरकारी आवास पर स्वल्पाआहार एवं स्वागत सत्कार किया जाएगा। इसके बाद यात्रा सड़क मार्ग से शाहपुरा के लिए रवाना होगी। यात्रा में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेेंगे। यात्रा में ग्वालियर-चंबल संभाग के भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। चंबल यात्रा शुक्रवार रात भोपाल में विश्राम करेगी।




Leave a Reply