नगालैंड में भाजपा ने एन०डी०पी०पी० के साथ चुनाव गठबंधन किया

भारतीय जनता पार्टी ने नगालैंड विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्‍यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्‍व में नवगठित नेशनलिस्‍ट डेमोक्रेटिक पीपुल्‍स पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है। पार्टी ने अपने 15 वर्ष पुराने गठबंधन सहयोगी-सत्‍ताधारी नगा पीपुल्‍स फ्रंट से नाता तोड़ लिया है।

नई दिल्‍ली में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और श्री रियो की बातचीत में यह फैसला किया गया। इस अवसर पर भाजपा की नगालैंड इकाई के अध्‍यक्ष भी उपस्‍थित थे। भाजपा के राज्‍य मीडिया सेल के संयोजक के जेम्‍ज विजो ने बताया कि उनकी पार्टी विधानसभा की 60 में से 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 40 पर नेशनलिस्‍ट डेमोक्रेटिक पीपुल्‍स पार्टी अपने उम्‍मीदवार उतारेगी। भाजपा ने अपने सभी उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today