नगरीय निकाय चुनाव में महिला कांग्रेस को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

म.प्र. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा मांडवी चौहान की अध्यक्षता में आज महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों की नगरीय निकाय की चुनावी बैठक राजीव गांधी सभागृह में सम्पन्न हुई।

प्रत्येक नगर पालिका परिषद में एक महिला सह प्रभारी कमलनथा के निर्देशों पर नियुक्त की गई है इस तरह महिला कांग्रेस को इस चुनाव में उम्मीदवारों का चयन करने से लेकर चुनाव लड़ने तक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी है। सह प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष की आगामी नगरी निकाय चुनाव जमीनी स्तर एवं कांग्रेस के सक्रीय कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाने हेतु निर्देश दिये तथा महिला पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि वे घर घर जाकर कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाये एवं सदस्यता अभियान को तेजी से बढ़ाने के लिय कार्य करें।
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर भी जोर दिया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोडे जाने का कार्य शुरू किया गया है इस कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुऐ 18 वर्ष से अधिक आयु के लोंगो के नाम जुड़वाने एवं अपात्र नामो को हटवाने का कार्य भी करें।
नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद में अधिक से अधिक स्थानों पर विजयश्री मिले इस हेतु प्रदेश की भाजपा सरकार कि जनविरोधी नीतियों महगांई , खराव सड़के, बढे हुऐ विजली के बिल, नगरो में किसी तरह का कार्य ना होने तथा पूर्व कि कांग्रेस की सरकार का जनकल्याण कार्यओं का उल्लेख करे। श्रीमती चैहान ने महिलाओं से यह भी अपील की है कि केन्द्र की भाजपा सरकार जो किसानो के तीनो काले कानून को वापिस लेने हेतु किसानो का समर्धन करें।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कांतीलाल भूरिया जी, पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कार्यालय प्रभारी राजीव सिंह, महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी जी, प्रदेश प्रभारी श्रीमती अंजू जयसवाल जी, पूर्व महापौर श्रीमती रेखा वर्मा जी, कार्यक्रम का संचालक श्रीमती राखी परमार एवं राजलक्ष्मी नायक, श्रीमती प्रिंयका किरार, श्रीमती संतोष कंसाना, श्रीमती रीता बैस ,श्रीमती रूची ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती हिमानी सिंह जी, श्रीमती चन्द्र सर्वटे और पूरे प्रदेश की महिला कांग्रेस की नेत्रिया उपस्थित थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today