-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम 2023 का सेमी फाइनल, भाजपा की बढ़ा सकते हैं परेशानी
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के सेमी फाइनल 19 नगरीय निकाय चुनाव साबित हो सकते हैं और इनके जो परिणाम सामने आए हैं, वह भाजपा के लिए चिंता के कारण बन सकते हैं। हालांकि भाजपा नेतृत्व ऊपरी तौर पर इन चुनावों के लिए प्रदेश नेतृत्व को बधाई दे रहा है लेकिन उसमें चिंता की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। सत्तारूढ़ दल होने के बाद भी राघौगढ़ से लेकर पीथमपुर जैसे नगरीय निकाय में भाजपा को मिली शिकस्त विधानसभा चुनाव के सेमी फाइनल हॉकी के शूटआउट या क्रिकेट के बारिश की वजह से आए परिणाम जैसे राहत भरे लगते हैं। देखिये नगरीय निकाय चुनाव में कैसी है भाजपा-कांग्रेस की स्थिति।
मध्य प्रदेश में छह नगर पालिका परिषद और 13 नगर परिषदों के चुनाव हुए हैं जिनके आज परिणाम आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ से लेकर धार व बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा, धार, पीथमपुर व मनावर नगर पालिका में चुनाव हुए तो अनूपपुर की जैतहरी, खंडवा की औंकारेश्वर, बड़वानी की खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़, धार की धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, डही, राजगढ़ और सरदारपुर नगर परिषदों के चुनाव के नतीजे आज आए। बड़वानी, धार जैसे आदिवासी इलाकों और गुना जैसे राजनीतिक रूप से समृद्ध जिलों में हुए इन चुनावों को विधानसभा चुनाव 2023 के पहले का सेमी फाइनल माना जा रहा है।
नगर पालिका में कांग्रेस ने गढ़ बचाया तो धार में दो तिहाई पर कब्जा
भाजपा को दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ में पूरा जोर लगाने के बाद भी एक तिहाई वार्डों में ही सफलता मिली जबकि यहां दिग्विजय सिंह ने केवल चिट्ठी भेजकर अपने क्षेत्र के लोगों से सहयोग मांगा था। उनके भाई लक्ष्मण सिंह व पुत्र जयवर्धन सिंह ने यहां कमान संभाली और गढ़ को सुरक्षित किया। मगर धार जैसे नौ नगरीय निकायों में भी कांग्रेस ने भाजपा को दो तिहाई में मात दी है। तीन नगर पालिका में से एक में कांग्रेस का कब्जा हुआ है तो छह नगर परिषद में से डही को छोड़कर सभी पांच में कांग्रेस का कब्जा हुआ है। मगर बड़वानी की सात नगरीय निकाय में से छह पर कांग्रेस को बुरी तरह हार मिली है।




Leave a Reply