-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
नई शराब नीति 2023 आने तक कुछ शराब दुकानें-अहाते बंद होते जाएं, उमा भारती का बयान
शराब बंदी अभियान को लेकर कुछ समय से अपनी ही पार्टी के लिए परेशानी का बन रही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने फिर सोशल मीडिया पर शराब नीति 2023 आने तक कुछ शराब दुकानों और अहातों को बंद करते जाने की बात कही है। भारती ने कहा कि जागरूकता अभियान के साथ इन दुकानों व अहातों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो।
भारती ने इसमें विधि विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं और चेतावनी भरे अंदाज में विधि विभाग को उसकी जिम्मेदारी होना चाहिए कि बंद की जाने वाली शराब दुकानों व अहातों को न्यायालय से स्टे नहीं मिले। विधि विभाग और विधि विशेषज्ञों पर हमला बोलते हुए उमा भारती ने कहा कि उनकी खामियों के कारण ही शराब दुकानों व अहातों को न्यायलय से स्टे मिल जाता है। जबकि कोर्ट कभी शराबियों के पक्ष में नहीं हो सकता है। इसलिए विधि विभाग और विधि विशेषज्ञों को बिना कोई खामी के अदालत में पहुंचना चाहिए।
सरकार राजस्व के नए विकल्प तलाशे
भारती ने कहा है कि सरकार को लोगों की जिंदगी नष्ट करके राजस्व के लालच से मुक्त होकर उसके लिए दूसरे विकल्प तलाशना चाहिए। शराब की नीति राज्य का विषय है और वे ऐसी नीति बनाती हैं कि शराब माफिया का शिकंजा कस जाता है। भारती ने मध्य प्रदेश सरकार के अभियान की सफलता की कामना करते हुए आशा जताई कि यहां की नई शराब नीति देश के लिए मॉडल बने।




Leave a Reply