-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पैदा करेगी, केंद्रीय मंत्री मुरुगन ने कहा

सीहोर के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (वीआईटी) के तीसरे दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सूचना, प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पैदा होगी। इससे 21 सदी की चुनौतियों का सामना करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने बुधवार को छात्रों से कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 नए भारत के निर्माण के लिए मजबूत नींव रखेगी। यह छात्रों में साइंटिफिक टेम्परामेंट को बढ़ावा देती है। साथ ही एक कुशल मानव संसाधन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आत्मनिर्भर भारत नए भारत का मूल मंत्र है। डॉ. मुरुगन ने छात्रों से नए भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।
डॉ. मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह इसके प्रगति का सूचक है। केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों के बारे में बात करते हुए डॉ. मुरुगन ने बताया कि डिजिटल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, 5जी सेवाएं (कुछ ही दिनों में प्रारंभ होनेवाली है) और गतिशक्ति जैसी परियोजनाएं युवाओं को उनके विकास और रोजगार सृजन के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी है। उन्होंने कहा कि हमारी आजादी के इस अमृत काल में युवा भारत की प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगे।
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपाधियां प्रदान कीं। इस दीक्षांत समारोह में कुल 840 स्नातकों को उपाधि प्रदान की गईं। वीआईटी के कुलाधिपति डॉ. जी. विश्वनाथन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
Leave a Reply