-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नई दिल्ली में 62 किसान संगठनों का फैसला- 15 को जंतर-मंतर से होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन
मध्य प्रदेश में हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान कुछ जिलों में हिंसा और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। उधर, किसान नेता शिवकुमार ने शनिवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मप्र सरकार को हत्यारी सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के दमन पर उतारू है। हम तो शांतिपूर्ण आंदोलन करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने मंदसौर में किसानों पर गोलियां चलवाकर ठीक नहीं किया।
शर्मा ने कहा कि अपनी बात रखने के लिए हम 15 जून को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे। इस आंदोलन में मप्र, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। आंदोलन के मद्देनजर 16 जून को दोपहर 12 से 3 बजे तक सभी राजमार्ग बंद रहेंगे।
शर्मा ने मोदी सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताते हुए कहा कि आंदोलन को भड़काने में सरकार का ही हाथ है। आंदोलन की शुरुआत से लेकर अब तक 12 किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन मप्र सरकार के मंत्री सिर्फ बयानबाजी ही कर रहे हैं।
मंदसौर गोलीकांड पर नाराजगी जाहिर करते हुए शिवकुमार शर्मा ने कहा कि, पुलिस ने किसानों के हाथ-पैर नहीं बल्कि किसानों के सीने पर गोली मारी है। एमपी के सीएम पर हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं शर्मा ने कहा कि मप्र की सरकार को बरखास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाना चाहिए।
15 को जंतर-मंतर से होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन




Leave a Reply