-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
धार्मिक कलेण्डर जारी कर आचार संहिता का उल्लंघन
प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने भाजपा प्रत्याशियों, भाजपा नेताओं द्वारा किये जा रहे कृत्यों की अलग-अलग शिकायतें सौंपकर चुनाव आयोग से आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पोहरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ द्वारा चुनाव प्रचार के लिए आज एक धार्मिक केलेण्डर जारी कर मतदाताओं से वोट मांगे जा रहे है, उक्त धार्मिक केलेण्डर में भगवान राम एवं कृष्ण के चित्र के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, स्वर्गीय राजमाता विजयराजे सिंधिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का चित्र एवं स्वयं भाजपा प्रत्याशी एवं भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल छपवाकर केलेण्डर मतदाताओं को घर-घर बांटकर उनकी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट मांगे जा रहे हैं, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हैं। सुरेश धाकड के विरूद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाये.
वहीं दूसरी शिकायत में धनोपिया ने कहा कि भाण्डेर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जिला दतिया के कलेक्टर अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी का गुना स्थानांतरण होने पश्चात भी उन्हें कार्य मुक्त नहीं किया है, उन्हें भाजपा के पक्ष में कार्य करने हेतु लगाया गया है जिसके संबंध में जिला दतिया की महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी जाटव द्वारा शिकायत की है। लेकिन उक्त संबंध में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुर्ठ है, निर्वाचन आयोग श्री रघुवंशी को दतिया से कार्यमुक्त किया जावे जिससे भाण्डेर विधानसभा के उप चुनाव का मतदान निष्पक्ष सम्पन्न हो सके।
धनोपिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव में लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गैर विधायक मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत जिनका कार्यकाल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को समाप्त हो रहा है उनको प्रदेश में अटल आश्रय योजना अन्तर्गत कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों को भवन एवं भूखण्ड के लिए शासकीय भूमि रियायती दरों पर उपलब्ध कराने पर विचार करने हेतु दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को आदेश जारी कर एक कमेटी गठित की गई है, उक्त कमेटी में श्री गोविन्द सिंह राजपूत को सम्मिलित कर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है क्योंकि ऐसा कृत्य शासन द्वारा जानबूझकर किया गया है जिससे कि श्री गोविन्द सिंह राजपूत को सुरखी विधानसभा क्षेत्र में उसका लाभ मिल सके जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है।
सामान्य प्रशासन विभाग के दिनांक 14 अक्टूबर, 2020 को जारी आदेश को तत्काल निरस्त किया जावे जिससे कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उप चुनावों पर कोई प्रभाव न पड़ सके। वहीं धनोपिया ने एक और शिकायत में कहा कि डबरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गैर विधायक मंत्री श्रीमती इमरती देवी द्वारा आपत्तिजनक कलेण्डर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है जिसमें वे स्वयं दुर्गा का रूप धारण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी को पैरो पर दबाया है एवं इस प्रकार केलेण्डर के माध्यम से राजनीति में धर्म का दुरूपयोग कर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा हैं। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी गैर विधायक मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर जारी आपत्तिजनक केलेण्डर के संबंध में आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जावे जिससे कि डबरा विधानसभा के उपचुनाव का मतदान निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न हो सके जोकि न्यायोचित होगा ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डबरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गैर विधायक मंत्री श्रीमती इमरती देवी को चुनाव में लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से षडयंत्रपूर्वक सोची-समझी योजना अनुसार चुनाव प्रचार का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दो घण्टे का मौन होना दर्शाया गया जबकि वास्तविकता तो यह है कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर आदि स्थानों पर भाजपा द्वारा बड़े बडे मंच सुसज्जति कर लाखों रूपये खर्च किए गए तथा उनमें डबरा से भाजपा प्रत्याशी गैर विधायक मंत्री श्रीमती इमरती देवी के चित्र को प्रमुखता से लगाकर इलेक्ट्रानिक चैनल, समाचार पत्रों के माध्यम से उनका चुनाव प्रचार किया गया जो कि आचार संहिता के उल्लंघन के साथ-ही साथ आयोजनों में खर्च होने वाली जानकारी अनुसार कुल राशि जो कि करीब 10 लाख रूपये व्यय की गई है को भी श्रीमती इमरती देवी के चुनावी खर्च में शामिल किया जावे।




Leave a Reply