-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
धर्मांतरण का कुचक्र रचने वालों पर रोक लगायेगा धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश: वीडी शर्मा
प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस तत्परता से कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को मंजूरी दी है, उससे यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार प्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र रचने वालों को अपने मंसूबों पर अमल के लिए बिलकुल समय नहीं देना चाहती। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनकी सरकार को इस अध्यादेश को मंजूरी के लिए धन्यवाद देता हूं।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने राज्य मंत्रिमंडल द्वारा धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश को मंजूरी दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश के प्रावधानों को जिस तरह से सख्त किया है, अब इसका उल्लंघन करने से पहले कोई भी व्यक्ति कई बार सोचने पर विवश होगा। उन्होंने कहा कि यह अध्यादेश जहां एक तरफ लव जिहाद की मानसिकता वाले लोगों के कुत्सित इरादों पर रोक लगाएगा, वहीं भोली-भाली लड़कियों को इन लोगों से सुरक्षा प्रदान करेगा। अब कोई भी व्यक्ति धोखे से, प्रलोभन देकर या डर दिखाकर इन्हें अपना धर्म छोड़ने पर विवश नहीं कर सकेगा।
शर्मा ने कहा कि इस अध्यादेश में उन बहनों के भविष्य को भी सुरक्षित बनाया गया है, जो इस तरह के तत्वों के झांसे में आ जाती हैं और अपने जीवन का अंधकारमय बना लेती हैं। श्री शर्मा ने प्रदेश के नागरिकों को इस अध्यादेश के पारित होने पर बधाई देते हुए आशा जताई है कि इस अध्यादेश के लागू होने के बाद अब उन घटनाओं में कमी आएगी, जो सामाजिक तनाव का कारण बनती हैं और जिनसे सामाजिक सद्भाव का माहौल खराब होता है।




Leave a Reply