भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दो हजार रुपए के नोट को बंद किया जा रहा है। बाजार में इनकी वैधता अगले 30 सितंबर तक ही मान्य होगी। जिन लोगों के पास यह नोट है उसको वे बैंक की शाखा या भारतीय रिजर्व बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में वापस कर सकते हैं लेकिन सितंबर 2023 के बाद दो हजार के नोट अवैध हो जाएंगे और बाजार में उन्हें नहीं चलाया नहीं जा सकेगा। आईए बताते हैं भारतीय रिजर्व बैंक का क्या है आदेश। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद किया गया था और इसके बदले 2000 रुपए के नए नोटों को बाजार में लाया गया था। इसके बाद से 2000 रुपए के नोट बाजार में प्रचलन में आ गए थे लेकिन मार्च 2017 में बड़े पैमाने पर यह नोट छापे गए थे। 2018-19 में इनकी छपाई को रोक दिया गया था। चार-पांच साल से 2000 रुपए के नोट की छपाई बंद कर दिए जाने से क्लियर नोट पॉलिसी के तहत इस नोट के डिनॉमिनेशन को आरबीआई द्वारा वापस ले लिया गया है और इसे 30 सितंबर 2023 तक ही वैध करेंसी मान्य किया जाएगा।
क्या क्लियर नोट पॉलिसी ? भारतीय रिजर्व बैंक की अच्छी करेंसी की उपलब्धता करने की नीति को क्लियर नोट पॉलिसी कहा जाता है। 2000 रुपए के नोट की वैधता कब तक ? भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2000 रुपए की वैधता अभी समाप्त नहीं की गई है। 2000 रुपए के नोट से ट्रांजेक्शन वैध कब तक होंगे ? आरबीआई द्वारा 2000 रुपए के नोट को 30 सितंबर 2023 तक वैध रखा गया है और इस अवधि के पहले तक के ट्रांजेक्शन में 2000 रुपए के नोट का चलन वैध होगा। मगर आरबीआई द्वारा 2000 रुपए के नोट को बैंक में जमा करने या एक्सचेंज करने को प्रोत्साहित करने के लिए 30 सितंबर 2023 की अवधि तय की गई है। बैंक की शाखाओं और आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में इन्हें बदला जा सकता है। 2000 रुपए के नोट जमा या बदलने की सीमा क्या है ? आरबीआई द्वारा 2000 रुपए के नोट को जमा करने या बदलने के लिए एक बार में एक व्यक्ति के लिए 20000 रुपए की सीमा तय की गई है। नोट बदलने या जमा करने की सेवा पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनसामान्य का स्वास्थ्य, राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव न - 31/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह केवल - 31/12/2025
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हरदा जिले में होने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट हरदा जिला शतरंज संगठन के तत्वाधान में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप संपन्न होगा, जिसमें देश-प्रदेश - 31/12/2025
Leave a Reply