दो महिला नकसलियों को हॉक फ़ोर्स ने मार गिराया

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान) जी.पी.सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान के तहत हॉक फोर्स को आठ लाख रूपये और ग्यारह लाख रुपये की ईनामी दो महिला नक्सलियों शोभा और सावित्री को मारने में सफलता मिली है।     

पुलिस अधीक्षक बालाघाट ने 11 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर हॉक फोर्स की टीम को थाना किरनापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बोरवन चेकी लोहांगी में भेजा जहां 10-12 व्यक्ति दिखाई देने पर उन्हें पकड़ने के लिए घेराव किया। पुलिस को देखते ही नक्सलियों द्वारा पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस बल द्वारा नक्सलियों को घेर लिये जाने और आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई। चेतावनी के बावजूद नक्सलियों ने भागते हुये पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर कई राउण्ड फायर किये। आत्मरक्षार्थ हॉफ फोर्स ने भी जवाबी फायरिंग की। अंधेरे तथा घने जंगल का लाभ उठाकर नक्सली जंगल की ओर भागने में सफल रहे।     फायरिंग रुकने के बाद कुछ देर बाद  पुलिस बल द्वारा घटना स्थल का तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एक वर्दीधारी महिला नक्सली मय 12 बोर हथियार के जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष का शव प्राप्त हुआ। महिला नक्सली की पहचान मलांजखंड एरिया कमेटी की सदस्य शोभा निवासी गढ़चिरोली महाराष्ट्र के रूप में हुई। महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा तीन लाख रूपये और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांच लाख रूपये, इस प्रकार आठ लाख रूपये का ईनाम घोषित था।     12 दिसंबर की सुबह उजाला होने पर पुनः गोली आने पर हॉक फ़ोर्स द्वारा फायर किए गए। फायरिंग बंद होने पर पुनः सघन तलाशी ली गयी तो एक अन्य वर्दीधारी महिला नक्सली जिसके पास इनसास रायफल थी, का शव प्राप्त हुआ। महिला नक्सली की पहचान दरेंकसा एरिया कमेटी की सदस्य सावित्री निवासी गंगानूर जिला बीजापुर के रूप में हुई। इस महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा तीन लाख रूपये और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आठ लाख रूपये, इस प्रकार ग्यारह लाख रूपये का ईनाम घोषित था।      इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, सहायक सेनानी रवि द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक रमपदम शर्मा और जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today