-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दो दुर्घटनाओं में दस लोगों की मौत
धार और सतना में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दस लोगों की मौत हो गई। सतना जिले में टायर फटने से कार में सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई तो गुजरात के छोटा उदयपुर के पास इलाज कराने जा रहे धार जिले के रहने वाले परिवार के सात सदस्यों की टैंकर से एक्सीडेंट में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक भीषण सड़क दुर्घटना में मध्यप्रदेश के कुक्षी (धार) के रहने वाले एक परिवार के 7 लोग, मोहन सिंह चौहान (42), भागवंती (38), बेटा रौनक (11), दिव्यांश (8), शोभा पति फूल सिंह (40), दिव्यांशी (11) और ड्राइवर गोलू भिलाला की मौत हो गई। आलीराजपुर के चांदपुर के आगे और गुजरात के छोटा उदयपुर के पास रंंगपुर में ये दुर्घटना हुई। इलाज कराने गुजरात जा रहे इस परिवार की कार को सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी।आमने सामने की इस भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही सभी ने दम तोड़ दिया।
दूसरी दुर्घटना वीरसिंहपुर सेमरिया मार्ग पर रीवा के सेमरिया से वीरसिंहपुर से तेज स्पीड से आ रही कार का टायर फटने से दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है तेज स्पीड से आ रही कार का टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई, और तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh, mp india, police




Leave a Reply