दो घंटे चली भाजपा चुनाव समिति की बैठक, बाहर विरोध प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सुबह से करीब दो घंटे तक प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें सभी 29 सीटों पर चर्चा हुई। इसमें ज्यादातर सीटों पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया। भाजपा की पहली सूची आएगी 22 मार्च के बाद आने की संभावना जताई जा रही है।

बैठक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा बैठक में नाम का पैनल तय किया जाना था और इसके आधार पर दिल्ली में प्रत्याशी चयन को फाइनल आकार दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सीट से मचे विवाद पर कहा उनके घर के झगड़े पर वे इसमें कुछ नहीं कहेंगे।
साधना सिंह का विरोध
इधर, पार्टी चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय करने में लगी है तो उधर दावेदारों का समर्थन और विरोध दोनों जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह का विरोध हो रहा है। उनके एक रिश्तेदार रवीश चौहान ने ही मोर्चा खोल लिया है। उसने खुली चेतावनी दी है कि साधना सिंह लड़ेंगी तो वे भी चुनाव लड़ेंगे। शिवराज सिंह चौहान बुधनी से, विदिशा से साधना सिंह चौहान दावेदारी करती हैं तो फिर आम कार्यकर्ता कहां जाए। कुछ लोगों ने उन्हें टिकट देने पर कोई एतराज नहीं जताया लेकिन कहा कि साधना सिंह को किसी कठिन सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्हें गुना या छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ना चाहिए। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि साधना सिंह को टिकट दिया गया तो वंशवाद की बातें पार्टी में उठाने वाले फिर विरोध करेंगे।
सांसदों का विरोध
सागर सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के विरोध के बाद अब राजगढ़ से सांसद रोडमल नागर के विरोध के स्वर भी सुनाई देने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today