दोबारा सांसद बने 153 नेताओं की संपत्ति 142 प्रतिशत बढ़ी

इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि भाजपा के 72 सांसदों की संपत्ति में 7.54 करोड़ रुपये की औसत वृद्धि हुई है। वहीं कांग्रेस के 28 सांसदों की संपत्ति में औसतन 6.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

एडीआर की रिपोर्ट से पता चला है कि 2014 लोकसभा चुनाव में जीत के बाद संसद पहुंचे 153 सांसदों की औसत संपत्ति में 142 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह बढ़ोतरी प्रति सांसद औसतन 13.32 करोड़ रुपए रही है। 2009 से 2014 के दौरान इन पांच सालों में 153 सांसदों की औसत संपत्ति में वृद्धि 7.81 करोड़ रुपए रही है।
अध्ययन में पाया गया कि इन सांसदों की साल 2009 में औसत संपत्ति 5.50 करोड़ रुपये थी, जो दोगुना से ज्यादा बढ़कर 13.32 करोड़ रुपये हो गई। सांसदों में संपत्ति में सर्वाधिक वृद्धि भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की हुई. साल 2009 में उनकी संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये थी, जो 2014 में बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गई। इस तरह इनकी संपत्ति में 116.73 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं, बीजद के पिनाकी मिश्रा की संपत्ति 2009 में 107 करोड़ रुपये से बढ़कर 2014 में 137 करोड़ रुपये हो गई।
संपत्ति वृद्धि के मामले में तीसरा स्थान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले का है. 2009 में उनकी संपत्ति 51 करोड़ रुपये थी, जो 2014 में बढ़कर 113 करोड़ रुपये हो गई। इस मामले में शीर्ष 10 सांसदों में शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल छठे स्थान पर और भाजपा के वरुण गांधी 10वें स्थान पर हैं। वरुण ने 2009 में अपनी कुल संपत्ति चार करोड़ रुपये बताई थी, जो 2014 में बढ़कर 35 करोड़ रुपये हो गई।
पार्टी के स्तर पर भाजपा के 72 सांसदों की संपत्ति में 7.54 करोड़ रुपये की औसत वृद्धि हुई, जबकि कांग्रेस के 28 सांसदों की संपत्ति में औसतन 6.35 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। कांग्रेस में जिन नेताओं की संपत्ति सर्वाधिक बढ़ी है, उनमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं, जिनकी संपत्ति 2009 में दो करोड़ रुपये से बढ़कर 2014 में सात करोड़ रुपये हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today