-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
देश विरोधी वायरस को सोशल मीडिया वारियर्स करारा जवाब दें : विष्णु दत्त शर्मा
आज देश में एक वैचारिक युद्ध चल रहा है, जिसमें तथाकथित वामपंथी और देश विरोधी मानसिकता वाले लोग लगातार देश को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। ये लोग सोशल मीडिया पर देश विरोधी अभियान चलाकर भारत की छवि खराब करने में लगे हुए हैं। इस वैचारिक युद्ध को हम सोशल मीडिया के धारदार हथियार से लड़ें, जो लोग सोशल मीडिया का दुरूपयोग करके भारत के विरोध में और प्रधानमंत्री जी की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन देश विरोधी वायरस को सोशल मीडिया वॉरियर्स करारा जवाब दें।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने रविवार को देवास में सायवर यौद्धाओं से संवाद में कही। विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब देश की आंतरिक और बाह्य सीमाएं खतरे में थीं। आए दिन पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन की बार्डर पर घुसपैठ और गोलीबारी होती थी। आये दिन हमारे सैनिक के शहीद होने की खबरें मिलती थीं। तत्कालीन यूपीए सरकार की लचर नीतियों के कारण देश की जनता में असुरक्षा का भाव था। देश को नक्सलवादी लगातार अस्थिर करने का काम करते थे। आतंकवाद नासूर बना हुआ था, लेकिन जबसे श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश की कमान संभाली, देश की आंतरिक और बाह्य सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। भारत की सीमाओं पर किसी प्रकार घुसपैठ नहीं हुई और यदि कोई घुसपैठ की कोशिश करता है तो हमारी सेना माकूल जवाब देती है। यह सब इसलिए संभव हुआ है, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सैनिकों के बीच त्यौहार मनाकर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन देश के भीतर रहने वाले कुछ मुट्ठी भर वामपंथी लोग और कुछ-कुछ विपक्षी दल देश को अस्थिर करना चाहते हैं। यह वही लोग हैं जो कभी अवार्ड वापसी तो कभी मानवाधिकारों की बात करते हैं। यह वही लोग हैं जो कभी सीएए के विरोध में शाहीन बाग में नजर आते है तो कभी किसान आंदोलन में घुसकर उसे अराजक बना देते हैं। इनका एकमात्र उद्देश्य देश के किसान, महिलाओं, नौजवान और गरीब वर्ग को भड़का कर भारत को अस्थिर करना हैं। युवा होने के नाते हमारी जिम्मेदारी ज्यादा है कि हम भारत को दुनिया में बदनाम करने वाली इन देश विरोधी ताकतों को करारा जवाब दें।




Leave a Reply