देश-विदेश घूमने के सपने को साकार करेगा “टूर बिज”

हम सभी चाहते हैं कि अपने जीवन में एक बार तो कहीं टूरिस्ट स्पोट पर जरूर घूम कर आए।लोगों के देश-विदेश घूमने के सपने को साकार करने के लिये “टूर बिज” ने अपने नये ऑफिस की शुरूआत कर दी है। यह कहना था पूर्व मंत्री व विधायक बाबूलाल गौर का। वे एम.पी. नगर, जोन-1 में मनोहर डेयरी के पीछे नये ऑफिस के उद्घाटन अवसर पर यह बात कह रहे थे।इस अवसर पर देवसर, जिला सिंगरोली विधायक राजेन्द्र मेश्राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। टूर बिज के दोनों डायरेक्टर राकेश चौरसिया व टेकेन्द्र गोंडाने
(कुणाल) ने दोनों मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। “टूर बिज” के डायरेक्टर राकेश चौरसिया ने कहा कि “टूर बिज” ने आज से भोपाल सहित पूरे देश को “फ्लाय विथ अस…अर्न विथ अस” की सौगात दी है।  “टूर बिज” वाजिब दामों में देशी-विदेशी जगहों पर घूमने का अवसर प्रदान करेगी। हमारा उद्देश्य है कि लोग घूमने जाये वो भी बेफिक्र होकर। लोगों का यह सपना हम साकार करेंगे।

“टूर बिज” के दूसरे डायरेक्टर टेकेन्द्र गोंडाने (कुणाल)  ने कहा है कि टूर बिज लोगों को घूमने के साथ-साथ रूपये कमाने का मौका भी देगा। जो लोग पैसा कमाने का शौक रखते है वो टूर बिज के साथ जुड़कर अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं। इसलिये हमसे जुड़िये और देश- विदेश घूमने का सपना साकार कीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today