देश में कांग्रेस का नहीं, अब सिर्फ भाजपा का भविष्य: विजयवर्गीय

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद एक फिर प्रदेश की स्थिति सुधरने लगी है। 2013से पूर्व पूरे प्रदेश में सड़कों के हालात बहुत ज्यादा खराब थे,  आज सड़कें बहुत अच्छी हो गयी हैं। किसानों के लिए2400 करोड़ की योजना लागू की गई है, जिससे उन्हें बिजली, पानी मिल रहा है। नर्मदा नदी आज घर-घर पहुंच रही है। देश और प्रदेश में कांग्रेस वैसे ही गिर गई है, जिस तरह से कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी गिर गए थे। अब कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है और आने वाले समय में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। अब भविष्य है, तो सिर्फ भाजपा का।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को सांवेर विधानसभा के अहिल्याबाई मंडल एवं स्व. प्रकाश सोनकर मंडलों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। गौरतलब है कि प्रदेश की उपचुनाव वाली 28 विधानसभाओं के 128 मंडलों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती02 अक्टूबर से बूथ सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। 

दुनिया में दिखने लगा मोदी जी की नेतृत्व क्षमता का कमाल

                श्री विजयवर्गीय ने कहा कि यूनाईटेड नेशन में जितने भी नेताओं के भाषण हुए है उनमें जिस नेता के भाषण को सबसे ज्यादा देखा और सुना गया है तो वह मोदी जी है। मोदी जी जैसे व्यक्ति भारत का नेतृत्व कर रहे हैं और सारी दुनिया उनकी बात सुन रही है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम उसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसकी सरकार के मुखिया मोदी जी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के कोहराम के बीच चीन ने 1962वाला भारत सोचकर सीमा पर आक्रमण करना चाहा,  परंतु मोदी जी ने चीन से ज्यादा सैनिक सीमा पर भेज दिए। आज चीन से सभी परेशान होकर सभी देश भारत के साथ खड़े हो गए हैं। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान सबने अपने युद्धपोत भेज दिये। चीन ने अगर भारत पर हमला किया तो सभी मिलकर भारत की तरफ से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं थे तब सभी इस्लामिक देश पाकिस्तान के पीछे खड़े हो जाते थे। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी जी ने इस्लामिक देशों को भी समझाया कि पाकिस्तान का साथ देने में सभी डूब जाओगे। आज 90 प्रतिशत इस्लामिक देश मोदी जी के साथ है और दुनिया की राजनीति में पहली बार पाकिस्तान अलग और अकेला पड़ गया है। यह विश्व में मोदी जी की राजनैतिक नेतृत्व क्षमता का कमाल है।

हर बूथ पर जीत का संकल्प लें कार्यकर्ता

                श्री विजयवर्गीय ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में लिए गए संकल्प हमेशा पूर्ण होते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता आने वाले उपचुनाव में हर बूथ पर भाजपा को जिताने का संकल्प लें। श्री विजयवर्गीय ने हाथ में अक्षत-सुपारी देकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों मंडलों के 124 बूथों के 1800 से अधिक कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुखों,सेक्टर प्रभारियों को परिश्रम की पराकाष्ठा करने और हर बूथ पर जीत का संकल्प दिलाया।

                मंच पर विधानसभा प्रभारी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, सह प्रभारी श्री इकबाल सिंह गांधी, जिलाध्यक्ष श्री राजेश सोनकर, श्री हुकुम सिंह सांखला, श्री दिलीप चौधरी, श्री पूरन शर्मा सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today