-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
देश कैसे बचेगा और आगे बढ़ेगा, यह देखना हमारी जिम्मेदारीः शर्मा
आज देश में हमारी पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। सबसे अधिक राज्यों में हमारी सरकारें जनता की सेवा कर रही हैं। पूरा विश्व हमारे नेतृत्व की प्रशंसा कर रहा है और विपक्ष को यह सहन नहीं हो रहा है। इसीलिए विपक्षी दल ऐन केन प्रकारेण सरकार को बदनाम और अस्थिर करने के प्रयास कर रहे हैं। विपक्षी दल और कुछ देश विरोधी ताकतें समाज में जहर घोल रहे हैं। हमें उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देना है। कांग्रेस और वामपंथी दल देश में अराजकता फैला रहे है। तिरंगे का अपमान करने में भी यह लोग पीछे नहीं है। देश कैसे बचेगा और कैसे आगे बढ़ेगा, इसकी जिम्मेदारी हमारी है, क्योंकि हमारे लिए देश प्रथम है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को पार्टी के देवास कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इसके पूर्व श्री शर्मा ने मीना बाजार स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष एवं सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने पार्टी के मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान रास्ते में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का जगह जगह स्वागत किया गया।
हमारे कार्यकर्ता संगठन को जीना जानते हैं
श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सक्षम और समर्थ है। हमारे कार्यकर्ता संगठन को जीना जानते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के बल पर ही आज भाजपा देश ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा दल बना है। हम सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते, बल्कि राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करते हैं। इस दृष्टि से भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बड़ी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब मैं विद्यार्थी परिषद में था तब उज्जैन मेरी कर्मभूमि रही है। मैंने उज्जैन और देवास के कार्यकर्ताओं से यह सीखा की संघर्ष क्या होता है। विपरीत परिस्थितियों में कार्यकर्ता कैसे काम करता है और संगठन को मजबूत करता है।
गरीब, दीन-दुखी का उत्थान हमारा लक्ष्य
श्री शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि गरीब, दीन दुखी का उत्थान करना हमारा लक्ष्य है। हम इसी लक्ष्य पर चलते हुए राजनीति के माध्यम से सेवा कर रहे हैं। यही कारण है कि एक गरीब व्यक्ति के विचार पर चलने वाला दल आज दुनिया का सबसे बडा दल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मथुरा में पं. दीनदयाल जी की झोपड़ी को देखकर यह तय किया था कि कोई भी गरीब अब झोपडी में नहीं रहेगा और आज प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के घर मिल रहे हैं।
संकल्प लेकर आगे बढ़े, संगठन को मजबूत करें
श्री शर्मा ने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहें। हम चुनाव जीतेंगे और अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करेंगे। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर बूथ पर मजबूत हो और जहां पार्टी कार्यकर्ता कमजोर है वहां उसे मेहनत और परिश्रम के बल पर मजबूत करने की जिम्मेदारी हमारी है। सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें।
कार्यक्रम में सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व मंत्री श्री दीपक जोशी, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, श्री आशीष शर्मा, श्री पहाड सिंह कन्नौजे, श्री मनोज चौधरी, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री राजीव खण्डेलवाल उपस्थित थे।




Leave a Reply