मध्य प्रदेश में 121 साल की उम्र वाली गिरिजा देवी तिवारी का निधन हो गया। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सिद्धनाथ तिवारी की पत्नी थीं। वे आयकर दाता थीं और उनके आधार कार्ड में उनकी जन्मतिथि 15 अप्रैल 1903 दर्ज है। पढ़िये रिपोर्ट।
देश की उम्रदराज करदाता गिरिजा देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। गिरिजादेवी सागर जिले के बीना की रहने वाली हैं। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जब 100 से ज्यादा उम्र के मतदाताओं का सम्मान हुआ था तो तब उनका भी जिक्र किया गया था। उनके घर एसडीएम ने पहुंचकर शाल व श्रीफल से सम्मान भी किया था। गिरिजा देवी ने जुलाई 2022 में अंतिम बार नगर पालिका चुनाव में मतदान किया था।
श्रीमती गिरिजा देवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सिद्धनाथ तिवारी की धर्मपत्नी थी। उनके पैन कार्ड और आधार कार्ड में उनकी तिथि 15 अप्रैल 1903 दर्ज है। श्रीमती तिवारी का अंतिम संस्कार बीना के इटावा मुक्तिधाम में किया गया। 100 से ज्यादा उम्र हो जाने के बाद भी गिरिजा देवी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में उत्साह पूर्वक मतदान करती थी। श्रीमती तिवारी ने पिछले साल जुलाई 2022 में हुए नगर पालिका चुनाव में भी मतदान किया था। विगत 1 अक्टूबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जब 100 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया गया तो उस दौरान उनका जिक्र भी हुआ था और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की पहल पर जिला प्रशासन सागर की ओर से बीना स्थित उनके निवास पर एसडीएम बीना ने उनको शाल,श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया था ।
मध्य प्रदेश की सबसे अधिक आयु की मतदाता होने के कारण विगत 29 जनवरी 2023 को उन्हें प्रलय श्रीवास्तव की पुस्तक “मध्य प्रदेश में चुनाव और नवाचार” के भोपाल में हुए विमोचन समारोह में भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य और अन्य कारणों से वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी थी। कल अंतिम संस्कार के पहले एसडीएम बीना श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण, अकादमियों और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों के माध्यम से राज्य को एक उभरते खेल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कार - 21/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस की राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेघालय भारत का गौरव है। यह राज्य पर्वतमाला - 21/01/2026
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन नेकलेक्टर्स से कहा है कि वे जिलों में सरकार के प्रतिनिधि है और शासन की प्रत्येक योजना और कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सभी विभागों के अमले के साथ लीडर की भूमिका निभाक - 21/01/2026
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिये है कि वे अवैध खनिज कारोबार सहित समाज विरोधी अन्य गतिविधियों को सख्ती से रोके और ऐसी कार्रवाई करें जिस - 21/01/2026
Leave a Reply