-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
देशहित में सोशल मीडिया का उपयोग करें युवा
आज देश का दृश्य बदल गया है। देश की सीमाएं सुरक्षित हो गईं हैं तो अब कुछ लोग सोशल मीडिया पर उतर आए हैं। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पर देश को लगातर बदनाम कर रहे हैं। इसलिये युवाओं पर आज एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। युवाओं को देशहित में सोशल मीडिया का उपयोग करना है। जिस दिन हम सोशल मीडिया का उपयोग देश विरोधी ताकतों को जवाब देने का करने लगेंगे, उस दिन देश को बदनाम करने वाले लोगों को इस प्लेटफार्म से भी भागना पड़ेगा।
यह बात इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही। युवा सम्मेलन को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने संबोधित किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आज युवा भाजपा से जुड़ना चाहता है। हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का काम तो करें ही साथ-साथ सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री जी और देश को बदनाम करने वाले लोगों को जवाब देने का काम भी करना है। आज वामपंथी और दिग्विजयसिंह जैसे लोग भारत के नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हैं तो उन्हें सोशल मीडिया पर खदेड़ने का काम युवाओं को करना है।
इसी क्रम में भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने स्वामी विवेकानंद जी का स्मरण करते हुए कहा कि
‘जो होता है वह होने दो, यह पौरुष हीन कथन है’
जो हम चाहेंगे वह होगा, इन शब्दों में ही जीवन है’।
उन्होंने कहा कि हम युवा हैं, हम जो चाहेंगे, वह होगा। युवा वह होता है, जो वायु को बदलता है। आज दुनिया में भारत का नेतृत्व स्वीकार किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग हमारे हर निर्णयों पर सवाल उठने लगते हैं। हम कोई भी बिल लाते हैं तो ये लोग विरोध में उतार जाते हैं। किसान को लेकर बिल लाये तो विरोध किया, सीएए कानून लाए तो ये लोग शाहीनबाग में धरने पर बैठ गए। विकास की नवनिर्माण की जो स्थिति बन रही है उसे बिगाड़ने के काम कुछ लोग कर रहे हैं। छात्रों के बीच नीट, यूपीएससी की परीक्षाओं पर भ्रम फैलाकर छात्रों और देश के लोगों को भ्रमित करने का काम हो रहा है। इसलिए हमें आज सकारात्मक विचारों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता का बीच ले जाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, श्रीमती मालिनी गौड़, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, जिलाध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री राजेश सोनकर, श्री मधु वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती मंचासीन अतिथियों के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय और आभार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मनस्वी पाटीदार ने व्यक्त किया।




Leave a Reply