-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
देशभर में रेड जोन वाले जिलों में दो सप्ताह और लॉकडाउन
केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए अभी दो सप्ताह तक और लॉकडाउन का फैसला किया है। हालांकि इसमें केवल रेड जोन वाले जिलों को शामिल किया गया है। आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत सरकार ने लॉकडाउन का निर्णाय लिया।
बताया जाता है कि अभी भी देश के 130 जिले रेड जोन वाले हैं जबकि 319 ग्रीन जोन में हैं। लॉकडाउन बढ़ाए जाने की वजह से हवाई यात्रा, रेल, मेट्रो, इंटर स्टेट यात्राएं, स्कूल-कॉलेजों का संचालन, ट्रेनिंग, कोचिंग संस्थानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों को भी बंद रखे जाने का फैसला हुआ है। यही नहीं होटल, रेस्टोरेंट्स, सिनेमा हॉल, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्सों को भी बंद रखे जाने के आदेश हैं। किसी भी तरह के राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगी रहेगी। 65 साल से ज्यादा उम्र के वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं, 10 साल से छोटे बच्चों को और ऐसे लोगों को, जिन्हें पहले से ही कोई बीमारी है, इन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
ओपीडी, मेडिकल सर्जरी की सेवाएं जारी रहेंगी।




Leave a Reply