-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
देवास में फेरीवाले की पुलिस पिटाई में मौत, थाने के सीसीटीवी फुटेज जप्त
आज ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पथ विक्रेताओं के साथ सीधी बात करने का अपने सीएम हाउस में कार्यक्रम रखा था और देवास में ऐसे ही एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे पुलिस रात को थाने लाई थी जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना में मृतक के साथ लाए गए एक अन्य स्ट्रीट वेंडर ने मीडिया को दिए बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्याप्त हो गई।
देवास के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में फेरी लगाकर मसाला बेचने वाले दो लोगों को पिछले दिनों लाया गया था। इसमें मिर्च, धनिया और हल्दी बेचने के लिए देवास आए थे लेकिन रात को ईश्वर और उसके साढ़ू मुकेश को पुलिस थाने में बंद कर दिया गया। मुकेश मंदसौर जिले के मेलखेड़ा का रहने वाला था। ईश्वर का आज सोशल मीडिया पर बयान वायरल हुआ है जिसमें वह अपने और अपने साढ़ू के साथ पुलिस के व्यवहार की व्यथा सुनता दिखाई दे रहा है। उसका कहना है कि पुलिस उनसे पैसा मांग रही थी। रात को उन्हें चार पुलिस वाले थाने ले आए। उनसे थर्ड डिग्री की पूछताछ की गई और रात में पुलिस वाले पूछते रहे कि मसाला कहां से लाए हो। पुलिस मारपीट से मुकेश की मौत हो गई। उसके चार बच्चे हैं। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर जब एसपी ऑफिस पर हंगामा मचाया तो थाने के सीसीटीवी फुटेज जप्त किए गए।




Leave a Reply